Showing posts with label अनु अंजू चौधरी अपनों का साथ ब्लाग. Show all posts
Showing posts with label अनु अंजू चौधरी अपनों का साथ ब्लाग. Show all posts

Thursday, 29 September 2011

क्यूँ है तू यूँ तन्हा सी ? अंजू चौधरी

वास्तव में यदि पुरुष अपनी जगह सही हो । और स्त्री की भावनाओं को दिली तौर पर महसूस करने वाला हो । सम्मान देने वाला हो । उसके सुख दुख में । जीवन के उतार चङाव में । हर कदम पर सहभागी हो । तो कोई वजह नहीं । प्रत्येक स्त्री ऐसे पुरुष को पूर्ण समर्पित होती है । उसकी पूरी जिन्दगी का अरमान और लक्ष्य ही यही है । मेरा अनुभव तो यही कहता है । कोई भी स्त्री पुरुष की बराबरी नहीं करना चाहती । उसे टक्कर नहीं देना चाहती । उसके कन्धे से कन्धा मिलाकर खङी नहीं होना चाहती । ये सब परिस्थितियोंवश उत्पन्न हुयी मिथ्या बातें हैं । जिन्होंने पुरुष द्वारा स्त्री की कदम कदम पर उपेक्षा । और समर्पित स्त्री के प्रति भी कुटिलता पूर्ण बेबफ़ाई से आकार लिया है । वास्तव में न तो कोई स्त्री नौकरी करना चाहती है । न युद्ध लङना चाहती है । वह तो बस अपने फ़ूल से बच्चों और प्रेमी रूप पति के आगे समर्पित हुयी अपनी जीवन बगिया को सदा महकाये रखना चाहती है । यही उसकी सबसे बङी अभिलाषा । पूजा और धर्म कर्म है । अगर मेरे ये अनुभवजन्य ख्यालात सही है । तो शायद घर और समाज में स्त्री पुरुष का सबसे विकृत रूप इसी समय देखने में आ रहा है ।
खैर..ये मेरे निजी विचार थे । आईये मिलते हैं । करनाल हरियाणा की अनु जी से । और जानते हैं । उनके विचार ।
करनाल । हरियाणा । भारत में रह रहीं अनु जी उर्फ़ अंजू चौधरी house wife हैं । और इनके ब्लाग का बङा सुन्दर सा नाम - अपनों का साथ .. है । इस ब्लाग जगत में आकर मैंने दो बातें

स्पष्ट महसूस की कि परिपक्व लेखिकायें जिनकी किताबें बङे बङे प्रकाशनों से प्रकाशित होती हैं । उनकी तुलना में अपरिपक्व महिलायें अपने दिल की बात सीधे सरल शब्दों में स्पष्ट तरीके से बयान करती हैं । उसमें गोलमाल बात या शब्दों की बाजीगरी नहीं होती । और ये अति महत्वपूर्ण चीज कम से कम मुझे सिर्फ़ ब्लागों पर ही मिली । क्योंकि आमतौर पर प्रकाशक संपादक क्लिष्टता पूर्ण लेखन को ही प्रमुखता देते हैं । जिससे नारी के मधुर भावों की अभिव्यक्ति कहीं खो जाती है । और तब हम नारी के वास्तविक ह्रदय उदगार को नहीं जान पाते । और यही बात मैंने अनु जी के भावों में महसूस की । अनु जी अपने बारे में कहती हैं - दुनिया की इस भीड़ में । मैं अकेली सी । खुद को तलाशती सी । पर नहीं मिला कोई भी ऐसा । जो कहे मुझसे आकर कि क्यूँ है तू यूँ तन्हा सी ? रिश्तों की इस भीड़ में । मैं...मैं को तलाशती सी । अनु @ अंजू चौधरी । इनका ब्लाग - अपनों का साथ


और " कुछ दिल की बातें " शीर्षक से लिखी गजल में आप भी पढिये । अनु जी के दिल की बातें ।
कुछ दिल की बातें -
दिल की गहराइयों में इतना दर्द सा क्यूँ है । बेबसी बेताबी और बेचैनी का आलम क्यूँ है ।
अपना सा हर शख्स । परछाईं सा पराया क्यूँ है । जिसको भी माना अपना । वही इतना बेगाना सा क्यूँ है ।
इस दुनिया की रीत में इतनी । तपिश सी क्यूँ है । हर कोई अपने ही वास्ते । इस रिश्ते को जीता क्यूँ है ।
आज हर घर में रिश्तों का गुलशन सा । क्यूँ नहीं है । जो बाँध सके सबको गुलदस्ते में । वो माली क्यूँ नहीं है ।
अपने घर के आँगन में । माँगी थी धूप छाँव जीवन की । पर हर कोई बाहर की आँधियों से । लिपटा सा क्यूँ है ।
जिन राहों पर बिछने थे । गुलशन के फूल कलियाँ । उन राहों से चुन चुन के कांटे । मै हटा रही क्यूँ हूँ ।
मुश्किल से मैंने खुद को । मुश्किल से निकाला था । आगे की मुश्किलों से मै । दामन बचा रही सी क्यूँ हूँ ।
अनु जी का चित्र । गजल । और विवरण उनके ब्लाग - अपनों का साथ.. से साभार । ब्लाग पर जाने हेतु क्लिक करें ।

आवश्यक सूचना

इस ब्लाग में जनहितार्थ बहुत सामग्री अन्य बेवपेज से भी प्रकाशित की गयी है, जो अक्सर फ़ेसबुक जैसी सोशल साइट पर साझा हुयी हो । अतः अक्सर मूल लेखक का नाम या लिंक कभी पता नहीं होता । ऐसे में किसी को कोई आपत्ति हो तो कृपया सूचित करें । उचित कार्यवाही कर दी जायेगी ।