Showing posts with label कनु पोरवाल चौपाल परवाज. Show all posts
Showing posts with label कनु पोरवाल चौपाल परवाज. Show all posts

Thursday, 29 September 2011

हर अक्स को खुद में समा लूँ । उस दर्पण की तरह हूँ मैं - कनु

बङी अजीव चीज है । ये ब्लागिंग भी । फ़िर मुझे तो ये किसी लाइब्रेरी । किसी मूबी । किसी बुक । किसी प्रत्यक्ष मेलजोल से बढकर लगती है । कभी मन नहीं लगता । तब कोई ब्लाग खोलता हूँ । फ़िर टिप्पणी प्रोफ़ायल से कभी इस ब्लाग कभी उस ब्लाग एक उदासीन सैर सपाटा सा होता है । तब ऐसे लम्हों में कोई ब्लाग अचानक आकर्षित करता है । फ़िर हम उसे पढते ही चले जाते हैं । नये विचार । नयी भावनायें । तब इससे आगे जिज्ञासा होती है । उस ब्लागर इंसान को जानने की । पूरी साफ़गोई से कहूँ । तो मेरे साथ यही होता है ।  इसीलिये मैंने ब्लागिंग को सबसे अजीव कहा है । क्योंकि हम दूसरे को जान रहे होते हैं । और तब वह हमसे अनभिज्ञ होता है । अब अजीव वाली बात यूँ है कि तुरन्त ही हम कमेंट या मेल से अपनी भावना विचार शेयर कर सकते हैं । हालांकि सोशल नेटवर्किंग की फ़ेसबुक जैसी साइटों पर भी ये संभव है । पर वहाँ ब्लाग की तरह विस्त्रत विचार नहीं हो सकते । अपने ऐसे ही सफ़र में मेरी अप्रत्यक्ष मुलाकात दिलचस्प कनु जी से हुयी ।
और ये है कनु जी का परिचय -
भोपाल । मध्यप्रदेश । भारत की रहने वालीं और मुम्बई से भी संबन्धित कनु जी की सरलता का क्या कहना । एकदम सादगी से सरल और साफ़ शब्दों में ऐसी बात । जो सीधी किसी के भी दिल को छू जाये । वास्तव में मुझे लगता है । कविता कभी लिखी नहीं जा सकती । ये जब निकलती है । दिल की भावनाओं को सुन्दर शब्दों द्वारा मूर्त रूप देती हुयी निकलती है । और किसी भी व्यक्तित्व के आंतरिक स्वरूप का साकार चित्रण करती हैं । कनु जी अपने वारे में कहती हैं - क्या 


लिखूँ । अपने विषय में । शब्द कैसे मैं चुनूँ ? मैं कनु....।  कुछ वर्षों पहले कॉलेज की रेगिंग में ये अपने बारे में कविता लिखने को बोला गया था । और तभी ये मेरी कविता की पहली पंक्ति थी । और आज भी यही आलम है । क्या लिखूँ ? लिखने का शौक है मुझे । और इसी शौक ने मुझे ब्लॉग लिखने के लिए प्रेरित किया । जब जब मन करता है । अपने मन के कोने से कुछ भावनाओं को यहाँ उकेर देती हूँ । शब्दों की चित्रकारी से प्यार है मुझे । पर अभी मेरे शब्द चित्रकारी जैसे दिल को लगने वाले नहीं बन पड़ते । बस इसी अनंत प्रयास में हूँ कि कुछ अच्छा पढने लायक लिख सकूँ । इनके ब्लाग -  पोरवाल चौपाल । परवाज
और ये पढिये । कनु जी की पहली कविता । जिसमें सादगी और सरलता की खुशबू आपको भी निसंदेह महसूस होगी ।
मैं क्या हूँ ? बस कनु हूँ ।
बहते हुये सागर की लहर की तरह हूँ । मस्ताने से मौसम में सहर की तरह हूँ ।
जितना दर्द दोगे उतनी ज्यादा महकूँगी । फ़ूलों के बिखरे हुये परिमल की तरह हूँ ।
जिन्दगी में नये नये दौर से गुजरकर । हर मोङ पर जैसे किसी पत्थर की तरह हूँ ।
अपनी खूबियों और खामियों के हिसाब से ही पाओगे मुझसे ।
सागर मंथन में निकले अमृत और गरल की तरह हूँ मैं ।
खुद का चेहरा मुझमें देखना चाहो तो देख लो । हर अक्स को खुद में समा लूँ । उस दर्पण की तरह हूँ मैं ।

आवश्यक सूचना

इस ब्लाग में जनहितार्थ बहुत सामग्री अन्य बेवपेज से भी प्रकाशित की गयी है, जो अक्सर फ़ेसबुक जैसी सोशल साइट पर साझा हुयी हो । अतः अक्सर मूल लेखक का नाम या लिंक कभी पता नहीं होता । ऐसे में किसी को कोई आपत्ति हो तो कृपया सूचित करें । उचित कार्यवाही कर दी जायेगी ।