Showing posts with label देवेन्द्र गौतम. Show all posts
Showing posts with label देवेन्द्र गौतम. Show all posts

Sunday, 22 April 2012

वो आदमी के भेष में शैतान था हम समझे कि भगवान था

अब न आना इस तरफ उसने कहा था । और किसकी ओर मैं उंगली उठाता । मेरा साया ही मेरे पीछे पड़ा था । उमृ भर जिसके लिए तड़पा हूं गौतम । दो घडी पहलू में आ जाता तो क्या था । जी हाँ ! ये कहना है इनका । इनका शुभ नाम है - देवेन्द्र गौतम । और इनकी industry है - Communications or Media और इनका Occupation है -  journalism और इनकी Location है - ranchi, jharkhand, India देवेन्द्र जी अपने Introduction में कहते हैं - I have been just like a pendulum between creative writing and journalism since three decades. Thats all. और इनका Interests है - art  culture  literature, current events etc और इनकी Favourite Films हैं - guide, three idots, मेरा नाम जोकर, रजनीगंधा etc और इनका Favourite Music है - semi classical और इनकी Favourite Books हैं - वोल्गा से गंगा । राग दरबारी । चन्द्रकांता संतति etc. और इनके ब्लाग हैं - अरे भाई साधो । किताबों की दुनियाँ । गजल गंगा । इनके ब्लाग पर जाने हेतु इन्हीं ब्लाग नाम पर क्लिक करें ।
देवेन्द्र जी की कुछ और रचनाओं को पढिये -
जाने किस उम्मीद के दर पे खड़ा था । बन्द दरवाज़े को दस्तक दे रहा था ।


कोई मंजिल थी  न कोई रास्ता था । उमृ भर यूं ही भटकता फिर रहा था ।
वो सितारों का चलन बतला रहे थे । मैं हथेली की लकीरों से खफा था ।
मेरे अंदर एक सुनामी उठ रही थी । फिर ज़मीं की तह में कोई ज़लज़ला था ।
इसलिए मैं लौटकर वापस न आया । अब न आना इस तरफ उसने कहा था ।
और किसकी ओर मैं उंगली उठाता । मेरा साया ही मेरे पीछे पड़ा था ।
हमने देखा था उसे सूली पे चढ़ते । झूठ की नगरी में जो सच बोलता था ।
उमृ भर जिसके लिए तड़पा हूं गौतम । दो घडी पहलू में आ जाता तो क्या था ।
**************
ख्वाहिशों के जिस्मो जां की । गिर्दाबे खौफ दिल की नदी से ।
आदमी के भेष में शैतान था । मेरी छत पर देर तक ।
खता क्या है मेरी इतना बता दे । फिर इसके बाद जो चाहे सजा दे ।
अगर जिन्दा हूँ तो जीने दे मुझको । अगर मुर्दा हूं तो कांधा लगा दे ।


हरेक जानिब है चट्टानों का घेरा । निकलने का कोई तो रास्ता दे ।
************
ज़मीं से दूर..बहुत दूर । गिर्दाबे खौफ दिल की नदी से ।
ज़मीं की खाक में । हिसारे जां में सिमटा हूं मैं अब ।
**********
आदमी के भेष में शैतान था । हम समझते थे कि वो भगवान था ।
एक इक अक्षर का उसको ज्ञान था । उसके घर में वेद था  कुरआन था ।
सख्त था बाहर की दुनिया का सफ़र । घर की चौखट लांघना आसान था ।
***********
ग़मों के मोड़ पे वो बेक़रार । ख्वाहिशों के जिस्मो जां की ।

खून में डूबे हुए थे रास्ते सब इस नगर के । कैसे कैसे ख्वाब इन आंखों में ।
( एक ऐसे बच्चे के नाम जिसे छह माह पहले उसकी मां एक नर्सिंग होम में जन्म देकर फरार हो गयी थी । और जो बहुरूपिया ब्लॉग के संचालक पवन श्रीवास्तव के घर पर पल रहा है । पवन जी के भाई अशोक मानव ने उसे गोद लिया है )
अपने पाओं पे खड़ा होने दो । घर का बच्चा है  बड़ा होने दो ।
प्यास दुनिया की ये बुझाएगा । कच्ची मिटटी है घड़ा होने दो ।
***********
एक कत्ता । ज़मीं से दूर..बहुत दूर ।
हिसारे जां में सिमटा हूं मैं अब । ज़ख्म यादों का ।
**************
सिलसिले इस पार से उस पार थे । हम नदी थे या नदी की धार थे ?
क्या हवेली की बुलंदी ढूंढ़ते । हम सभी ढहती हुई दीवार थे ।

उसके चेहरे पर मुखौटे थे बहुत । मेरे अंदर भी कई किरदार थे ।
मैं अकेला तो नहीं था शहर में । मेरे जैसे और भी दो चार थे ।
खौफ दरिया का न तूफानों का था । नाव के अंदर कई पतवार थे ।
तुम इबारत थे पुराने दौर के । हम बदलते वक़्त के अखबार थे ।
***********
सिलसिला रुक जाये शायद । ग़मों के मोड़ पे वो बेक़रार ।
ज़मीं से दूर..बहुत दूर । हर मुसाफिर जुस्तजू की ।
**********
खून में डूबे हुए थे रास्ते सब इस नगर के । हम जो गलियों में छुपे थे घाट के थे और न घर के ।
ठीक था सब कुछ यहाँ तो लोग अपनी हांकते थे । खतरा मंडराने लगा तो चल दिए इक एक कर के ।
हादसा जब कोई गुज़रा या लुटा जब चैन दिल का । मैनें समझा कोई रावण ले गया सीता को हर के ।
***********
ग़मों के मोड़ पे वो बेक़रार । कैसे कैसे ख्वाब इन आंखों में ।
ख्वाहिशों के जिस्मो जां की । ज़मीं की खाक में ।
********
नज़र के सामने जो कुछ है अब सिमट जाये । ग़मों की धुंध जो छाई हुई है छंट जाये ।
कुछ ऐसे ख्वाब दिखाओ कि रात कट जाये । गर आसमान न टूटे ज़मीं ही फट जाये ।
*********


हिसारे जां में सिमटा हूं मैं अब । ख्वाहिशों के जिस्मो जां की ।
ज़रूरत हर किसी की । ज़ख्म यादों का ।
************
तमन्नाओं की नगरी को कहीं फिर से बसा लूंगा । यही दस्तूरे दुनिया है तो खुद को बेच डालूंगा ।
तुझे खंदक में जाने से मैं रोकूंगा नहीं लेकिन । जहां तक तू संभल पाए वहां तक तो संभालूंगा ।
**********
खून में डूबे हुए थे रास्ते सब इस नगर के । गिर्दाबे खौफ दिल की नदी से ।
ख्वाहिशों के जिस्मो जां की । ज़रूरत हर किसी की ।
***********
अपनी अपनी जिद पे अड़े थे । इसीलिए हम मिल न सके थे ।
एक अजायब घर था जिसमें । कुछ अंधे थे  कुछ बहरे थे ।
**************


सिलसिले इस पार से उस पार थे । आदमी के भेष में शैतान था ।
ग़मों के मोड़ पे वो बेक़रार । ख्वाहिशों के जिस्मो जां की ।
अब नहीं सूरते हालात बदलने वाली । फिर घनी हो गयी जो रात थी ढलने वाली ।
अपने अहसास को शोलों से बचाते क्यों हो । कागज़ी वक़्त की हर चीज है जलने वाली ।

- सभी जानकारी और देवेन्द्र जी का चित्र उनके ब्लाग से साभार । देवेन्द्र जी के ब्लाग पर जाने हेतु इसी लाइन पर क्लिक करें ।

आवश्यक सूचना

इस ब्लाग में जनहितार्थ बहुत सामग्री अन्य बेवपेज से भी प्रकाशित की गयी है, जो अक्सर फ़ेसबुक जैसी सोशल साइट पर साझा हुयी हो । अतः अक्सर मूल लेखक का नाम या लिंक कभी पता नहीं होता । ऐसे में किसी को कोई आपत्ति हो तो कृपया सूचित करें । उचित कार्यवाही कर दी जायेगी ।