Showing posts with label मीनाक्षी पन्त दुनियाँ रंग रंगीली. Show all posts
Showing posts with label मीनाक्षी पन्त दुनियाँ रंग रंगीली. Show all posts

Friday, 30 September 2011

अगर हम चाहें तो कुछ भी असंभव नहीं - मीनाक्षी पन्त

अब आईये । मीनाक्षी जी के बारे में कुछ जानें -
दिल्ली । भारत की रहने वालीं मीनाक्षी पन्त जी का ख्याल अपने विचारों की खुशबू द्वारा सबको प्रेरित करना ही है । उनका लिखने का उद्देश्य अपने लिये कुछ नहीं है । उनका मानना है । लेखन में कोई न कोई सामाजिक संदेश निहित होना ही चाहिये । तभी लेखन उद्देश्य पूर्ण और सार्थकता युक्त होता है । वास्तव में उनके ब्लाग नाम के अनुसार - दुनियाँ रंग रंगीली ही है । तब सभी के जीवन में खुशियों के रंग बिखेरने का ही प्रयास होना चाहिये । बिलकुल मीनाक्षी जी आपका सोचना एकदम सही है । और मेरे ख्याल से हरेक को ही ऐसा सोचना चाहिये । मीनाक्षी जी अपने बारे में कहती हैं - मेरा अपना परिचय आप सबसे है । जो जितना समझ पायेगा । वो उसी नाम से पुकारेगा । हाँ मेरा उद्देश्य अपने लिए कुछ नहीं । बस मेरे द्वारा लिखी बात से कोई न कोई सन्देश देते रहना है कि ज्यादा नहीं । तो कम से कम किसी एक को तो सोचने पर मजबूर कर सके कि हाँ अगर हम चाहें । तो कुछ भी कर पाना असंभव नहीं । और मेरा लिखना सफल हो जायेगा कि मेरे प्रयत्न और उसके हौसले ने इसे सच कर दिखाया । इनका ब्लाग - दुनियाँ रंग रंगीली
सभी विवरण मीनाक्षी जी के ब्लाग से साभार । ब्लाग पर जाने हेतु क्लिक कीजिये ।

आवश्यक सूचना

इस ब्लाग में जनहितार्थ बहुत सामग्री अन्य बेवपेज से भी प्रकाशित की गयी है, जो अक्सर फ़ेसबुक जैसी सोशल साइट पर साझा हुयी हो । अतः अक्सर मूल लेखक का नाम या लिंक कभी पता नहीं होता । ऐसे में किसी को कोई आपत्ति हो तो कृपया सूचित करें । उचित कार्यवाही कर दी जायेगी ।