Showing posts with label रचना मेरी कवितायें. Show all posts
Showing posts with label रचना मेरी कवितायें. Show all posts

Friday, 30 September 2011

मेरे बुलाने पर चौंक कर पलटी थी तुम - रचना


आईये  रचना जी के बारे में कुछ जानते हैं -
Ardmore । OK । United States में रहने वाली रचना जी Freelance writer and Poet हैं ।
जन्म 5 Sept । लखनऊ UP । शिक्षा  B Sc, M A ( हिन्दी ) B ed सृजन । कविता । कहानी आदि लिखने की प्रेरणा बाबा स्व रामचरित्र पाण्डेय माँ श्रीमती विद्यावती पिता श्री रमाकांत से मिली । भारत और डैलस ( अमेरिका ) की बहुत सी कवि गोष्ठियों में भाग । और डैलास में मंच संचालन । अभिनय में अनेक पुरस्कार और स्वर्ण पदक । वाद विवाद प्रतियोगिता में पुरस्कार । लोक संगीत । न्रृत्य में पुरुस्कार । रेडियो फन एशिया । सलाम नमस्ते ( डैलस ) मनोरंजन ( फ्लोरिडा ) संगीत ( हियूस्टन ) में कविता पाठ । कृत्या । साहित्य कुञ्ज । अनुभूति । अभिव्यक्ति । सृजन गाथा । लेखनी । रचनाकार । हिंदयुग्म । हिन्दी नेस्ट । गवाक्ष । हिन्दी पुष्प । स्वर्ग विभा । हिन्दी मीडिया । हिन्दी हाइकु । हिन्दी गौरव । लघुकथा डॉट कॉंम इत्यादि में लेख । कहानियाँ । कविताएँ । लघुकथाएँ । बाल कथाएँ प्रकाशित । चन्दनमन । और ‘कुछ ऐसा हो’ संकलनों में हाइकु प्रकाशित । हिन्दयुग्म के 2008 Sept के यूनिपाठक तथा  2008 Dec के यूनिकवि सम्मान से सम्मानित । इनका ब्लाग - मेरी कवितायें
और ये पढिये । इनकी कविता -


ईद मेले में मै । हरी चूड़ियाँ बनके बिका । तुम आयीं । और लाल चूड़ियाँ खरीद कर चली गईं ।
तुमको तो हरा रंग पसंद था न ?
मूँदकर  मेरी आँखे । पूछा था तुमने । बताओ कौन हूँ मै ? उन यादों के पल । आज भी । मेरी अलमारी में सजे हैं । तुम कभी आओ । तो दिखाऊँगा ।
अचानक मेरे बुलाने पर । चौंक कर पलटी थी तुम । और तुम्हारे मेहँदी भरे हाथ । लग गए थे मेरी कमीज़ पर ।
अब हर ईद पर । मैं उसको गले लगाता हूँ आज भी । इनसे गीली मेंहदी की खुशबू आती है ।
बादल  के परदे हटा के । झाँका जो  चाँद ने । मुबारक मुबारक । के शोर से सिमट गया सोचा । निकलता तो रोज ही हूँ पर आज । उसे क्या मालूम कि वो ईद का चाँद है ।
तुमने । उस रोज । मेरे कानों में हौले से कहा था । ईद मुबारक । अब । जब भी देखती हूँ  । ईद का चाँद । खुद ही कह लेती हूँ -  ईद मुबारक ।
मैने अब्बा के आगे बढाया । जो ईदी के लिए हाथ । गर्म मोती की दो बूंदों गिरीं । और हथेली भर गई ।
आज भी हर ईद पर । गीली हो जाती है हथेली ।
सेवईयाँ लाने गया था । बाजार वो । और ब्रेकिंग न्यूज बन गया । अब इस घर में । कभी सेवईंयाँ नहीं बनती ।
सभी विवरण रचना जी के ब्लाग से साभार । ब्लाग पर जाने हेतु क्लिक कीजिये ।

आवश्यक सूचना

इस ब्लाग में जनहितार्थ बहुत सामग्री अन्य बेवपेज से भी प्रकाशित की गयी है, जो अक्सर फ़ेसबुक जैसी सोशल साइट पर साझा हुयी हो । अतः अक्सर मूल लेखक का नाम या लिंक कभी पता नहीं होता । ऐसे में किसी को कोई आपत्ति हो तो कृपया सूचित करें । उचित कार्यवाही कर दी जायेगी ।